केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने किया भाजपा की सदस्यता अभियान का शुभारंभ!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पाण्डेय: जिले के दाउदपुर के चम्पा हॉस्पिटल के सभागार में मांझी विधानसभा स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने कहा कि आज भी हमारी पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और यह पहले से ज्यादा मजबूत हो इसको लेकर काफी संख्या में सुयोग्य, कर्मठ, निष्ठावान लोगों को सदस्य बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री के प्रति लोगों में जो आशा व विश्वास है उसे कायम रखना है। पूरे देश में करोड़ों लोग बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जागरूक, निष्ठावान, लगनशील कार्यकर्ताओं के सहयोग से हीं पार्टी मजबूत होती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी द्वारा 11 से 18 सितंबर तक चलाये जा रहे सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत मांझी विधान सभा क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता दिलाने का आह्वान किया।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सदस्य बनने और दूसरे को भी सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व दाउदपुर पहुंचने पर बीजेपी के युवा नेता हरिमोहन सिंह गुड्डू के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर प्रो. शिवाजी सिंह, प्यारे अंगद, संजय सिंह, अनिल राम, पप्पू राम, चंदन सिंह, कुणाल सिंह, निशांत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।