बिनोबा जयंती पर लोगों ने लिया उनके विचारों को अपनाने का संकल्प!
सारण (बिहार): जिले के माँझी प्रखंड के ताजपुर स्थित गांधी आश्रम में बुधवार को बिनोबा भावे की जयंती विजय सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। शुभारंभ में बड़ी संख्या में लोगों ने बिनोबा जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया तथा उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस दौरान सर्वसम्मति से गांधी आश्रम परिसर में बिनोबा भाव की आदमकद प्रतिमा लगाने व उनके नाम पर एक स्मृति भवन बनवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि बिनोबा जी ने मानवता के उत्थान व जगत कल्याण के लिए अपना सर्वस्व दान कर दिया। ऐसे महापुरुष का उदाहरण विरले हीं देखने को मिलता है। हम उनके पदचिन्हों पर चल कर हीं सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
जयंती समारोह में मुख्य अतिथि रामायण सिंह जीवनदानी, श्रीराम सिंह, राजमोहन महतो, रामकृष्ण सिंह, साधु दुबे, बागेश्वर तिवारी, रमेश तिवारी, सवलिया गिरी, तारकेश्वर तिवारी, सदन कुमार सिंह, भरत सिंह, रामजी तिवारी आदि ने अपने विचार प्रकट किए।