अमनौर के दीपक बने सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिषद के मेघालय प्रदेश अध्यक्ष, लगा बधाई का तांता!
सारण (बिहार): संवाददाता सत्येन्द्र कुमार शर्मा: जिले के अमनौर निवासी दीपक कुमार साह सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिषद मेघायल के प्रदेश अध्यक्ष बने। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर सिंह ने मेघालय राज्य इकाई में बिहार के सारण जिला के अमनौर निवासी युवा नेता दीपक कुमार साह को मेघालय का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय सचिव शशिकार सिंह बबलू ने देते हुए कहा की संगठन को मजबूती मिलेगा और सदस्यों को जोड़ा जायेगा। बड़ा पत्थर शिलांग मेघालय में हुई बैठक में सैकड़ों युवाओं के मध्य उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर सिंह ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौप कर संगठन को मज़बूत बनाकर उसे नयी ऊंचाई प्रदान करने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दीपक एक बहुत ही कर्मठ कार्यकर्ता है और उनके जुड़ने से संस्था और संगठन को नयी मजबूती मिलेगी। मौके पर दीपक कुमार साह ने कहा है कि जो भी जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सौंपी गई है उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया जाएगा और संगठन को मजबूती प्रदान किया जाएगा।
बधाई देने वालो में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार , महासचिव सागर मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव शशिकार सिंह बबलू ,सारण जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनू पटेल, उमेश सिंह, कृष्णा पांडेय, तारकेश्वर सिंह, बिनोद सिंह, विनोद सहनी, उमेश शर्मा, राकेश शर्मा, मुकेश साह, मनोज साह, मनीष कुमार, मनोज सिंह, मंजीत सिंह, संजय सिंह आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।