विधायक ने सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए पंचायतवार बैठक की शुरुआत की!
सारण (बिहार): कार्यकर्त्ता ही किसी पार्टी को सशक्त बनाते हैं।कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
उक्त बातें तरैया विधायक सह बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्यसचेतक जनक सिंह ने प्रखंड के बेलौर, सतजोड़ा, चकिया, टोटहा जगतपुर एवं धेनुकी पंचायत में भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के प्रति जनआस्था का ही परिणाम है कि लोगो ने उन्हें लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपी है। उन्होंने कार्यकताओं का आह्वान किया कि सदस्यता अभियान में तेजी लायें एवं अधिक से अधिक लोगो को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को बकवा, रसौली, महम्मदपुर, बसहिया, भोरहा एवं कोंध पंचायत में समीक्षा बैठक की जाएगी।बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार गिरी, अखिलेश सिंह, रवींद्र सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

