केंद्रीय मंत्री ने इंदौर में डॉ आठिया की तीन पुस्तकों का किया विमोचन! कई हस्तियां हुई सम्मानित!
इंदौर: संवाददाता प्रेरणा बुड़ाकोटी: विनय उजाला दैनिक अखबार समूह द्वारा रविवार को इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सावित्री ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार, पुष्यमित्र भार्गव महापौर इंदौर, अमृता यादव महापौर खंडवा, मनोज सोमानी बीजेपी जिला अध्यक्ष धार, जूही भार्गव वरिष्ठ अधिवक्ता एवम समाजसेवी इंदौर तथा शोभना मिश्रा समूह संपादक विनय उजाला द्वारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी तथा साहित्यकार डॉ सीताराम आठिया को राष्ट्र निर्माता सम्मान से सम्मानित किया। समारोह में मप्र से कुल 70 समाजसेवियों, अधिकारियों, पत्रकारों, शिक्षकों, प्राचार्य आदि को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समस्त अतिथियों द्वारा डॉ सीताराम आठिया की तीन पुस्तकों गैर राजनीतिक भरिए महिला शख्सियतें, प्राचीन भारतीय विदुषी नारियां तथा स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगनाएं का विमोचन किया गया। नारी सशक्तिकरण पर आधारित तीनो पुस्तकों का तीन नारी शक्तियों केंद्रीय राज्य मंत्री तथा दो दो महापौर द्वारा सैकड़ों विद्वानों की उपस्थिति में तीन पुस्तकों का विमोचन नगर के लिए भी गौरव की बात है। बता दे कि पिछले वर्ष सितंबर 2023 से अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में सहभागिता के उपरांत आठिया ने साहित्य के क्षेत्र में पदार्पण किया है। इस दौरान उनके करीब 50 से ज्यादा शोध पत्रों का राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशन हो चुका है । वर्तमान में उनके द्वारा 101 पुस्तको का संपादन कार्य किया जा रहा है जिसके अंतर्गत भारत के 101 नगरों से उनकी पुस्तको का प्रकाशन किया जाएगा।