अवतार सिंह बने भारतीय हलधर किसान यूनियन पंजाब प्रदेश के मुख्य महासचिव!
नई दिल्ली: अवतार सिंह को भारतीय हलधर किसान यूनियन पंजाब प्रदेश के मुख्य महासचिव बनाया गया। भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता डा० शैलेश कुमार गिरि ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा० धीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यू०पी० सिंह की संस्तुति पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव श्री देशराज भगत सिंह और अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा० धीरेन्द्र सिंह सोलंकी जी के निर्देशानुसार उन्हें यह पद दिया गया है।
अवतार सिंह को प्रदेश मुख्य महासचिव पंजाब प्रदेश बनने पर अपनी संयुक्त प्रतिक्रिया में देशराज भगत सिंह - राष्ट्रीय मुख्य महासचिव और डा० शैलेश कुमार गिरि - राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि अवतार सिंह लगभग 15 सालों से विभिन्न प्रकार से समाज सेवा में लगे रहे - जैसे 1982-1986 , 4 साल पंजाब विद्यार्थी यूनियन के बतौर सेक्रेटरी , 1987- 1993 , 7 साल तक पंजाब किसान यूनियन में कार्यरत रहे और अनेकों धरने, प्रर्दशन में सक्रिय भूमिका, 1994-1996, 2 साल यूथ कांग्रेस में भी कार्य किया। 1993- 2008 तक अपने क्षेत्र में सरपंच और जिला परिषद के पद की गरिमापूर्ण निर्ववहन किया।
1995- 2012 तक लुधियाना विधानसभा में कार्य किया और चुनाव इंचार्ज भी रहे तथा 2020- अब तक बीजेपी में कार्य करते हुए चुनाव प्रचार और उम्मीदवार का साथ देते रहे। एक ऐसे कार्य कुशल नेतृत्व ने पंजाब प्रांत में भारतीय हलधर किसान यूनियन का बागडोर सम्भाला है। ये भारतीय हलधर किसान यूनियन के लिए गर्व की बात है।