अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार!
सारण (बिहार): जिले के मकेर थानान्तर्गत अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को सारण पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में बताया जाता है शुक्रवार को मकेर थाना पुलिस टीम के द्वारा भेल्दी थाना कांड सं0-300/24 के अभियुक्त के विरुद्ध विधिवत छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान उक्त अभियुक्त अमित कुमार, पे०-मुकेश कुमार, सा० दादनपुर, थाना मकेर, जिला सारण को एक देशी कट्टा के साथ उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ मे मकेर थाना कांड सं0-237/24 दिनांक-20.09.24 धारा- 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस दौरान टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी पु०अ०नि० रविरंजन कुमार थानाध्यक्ष मकेर थाना, एवं थाना के अन्य कर्मी मौजूद थे।