जन सुराज की प्रखंड कमिटी की हुई विधिवत घोषणा!
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: माँझी प्रखंड के बहोरन सिंह के टोला स्थित उत्सव मैरेज हॉल के परिसर में जन सुराज के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें संविधान सभा का आयोजन किया गया और जन सुराज की प्रखंड कमिटी की विधिवत घोषणा की गई। इस दौरान जनसुराज के कार्यकर्ताओ को अंगवस्त्र और फूल माला से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय जन सुराज पदाधिकारी द्वारा जन सुराज अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। वहीं 2 अक्टूबर को पटना चलने के कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस मौके पर उदय शंकर सिंह, जन सुराज के जिला अध्यक्ष बच्चा यादव, पुर्व जिला अध्यक्ष राम पुकार मेहता, जिला महिला अध्यक्ष अमृता साहनी, संगठन सचिव श्रवन महतो व सुरेश साह, जिला कार्यालय प्रभारी नवनित यादव, पुर्व किसान जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह, अनुमंडल उपाध्यक्ष चंन्द्र देव मांझी, युवा नेता अजित सिंह आदि जन सुराजी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नैयर साहब ने किया।