जीविका दीदी संघ ने अपनी मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन!
सारण (बिहार): माँझी प्रखण्ड के जीविका दीदीओ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना के साथ प्रदर्शन किया। उक्त कार्यक्रम के अध्यक्षता संघ की अध्यक्ष रूबी देवी ने किया। उक्त मौके पर पर अध्यक्षा रूबी देवी ने कहा कि 2 सितंबर 2024 को जारी संशोधित सामुदायिक कैडर मानदेव कार्यालय आदेश (काला कानुन) की वापसी तक संपूर्ण बिहार के कैडर और CBOS की दीदियो ने हड़ताल पर रहने का ठान लिया है।
वहीं ताजपुर जीविका संघ की अध्यक्ष कौशल्या देवी ने कहा कि 2 सितंबर 2024 को जारी संशोधित सामुदायिक कैडर मानदेय कार्यालय आदेश (काला कानून) से संपूर्ण बिहार के फेंडर आकोशित है। कैडरो का कहना है कि एक तरफ जीविका दीदियों को बैंको का कर्जदार तो दुसरी और कैडरों को भीखमंगा बना दिया गया है। जिविका प्रबंधन को सिर्फ पैसे बांटने से मतलब है। उस पैसे का जीविकोपार्जन में सदुपयोग से कोई मतलब नहीं है। इस मामले में जीविका प्रबंधन फिसड्डी साबित हो रही है। फलस्वरूप लाखो बैंक खाते NPA/PNPA हो चुके हैं, जो जीविका दीदी खुद कर्ज के मकड़जाल में फंसी हुई है। वह कैडरों फो मानदेय का भुगतान कहा से करेगी। इस पर गहन विचार-विमर्श हेतु 8 सितंबर को संपूर्ण बिहार में एक साथ बैठक कर इस विषय पर मंधन किया गया। जिसके उपरात कैडरो एव CBO.S की दीदियो की सहमनि और सर्मथन से बिहार प्रदेश। प्रदेश जीविका कैडर संघ ने यह निर्णय लिया है कि 02 सितम्बर 2024 को जारी कार्यालय आदेश की वापसी तक संपूर्ण बिहार में जीविका का कामकाज ठप रहेगा।
संघ के अनुसार उनकी 11 सूत्रीय मांग निम्न:
1. जीविका कैडरो को बीस हजार (20000) वेतन लागु हो।
2. सुरक्षा के साथ-साथ पाँच लाख (500000) कि दुर्घटना बीमा हो।
3. पोशाक के साथ-साथ पहचान पत्र मिले।
4. सभी जीविका कैडरों को मेडिकल कलेम एंव P.F लागु हो।
5. सभी जीविका कैडरो को सरकारी छुट्टी लागु हो।
6. C.L.F, VO एवं समूहो से मान्यदेह लेना बन्द हो एंव कैडरो को 60 साल तक पदस्थापित हो।
7. C.L.F, VO एवं समुहों के अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष को पाच हजार (5000) तक मान्यदेय मिले।
8. समुहो के महिलाओं को दो वर्षों तक ब्याज मुक्त ऋण मिले।
9. असाहाय महिलाओं को लोन माफ हो ।
10. सभी गरीबों के बच्चों के लिए बेहतर चिकित्सा की समुचित व्यवस्था मिलें।
11. पुरे बिहार में एक समान्य शिक्षा लागू हो।
इस दौरान पूजा देवी, कौशल्या देवी, सविता देवी, सुनिता देवी, मामता कुमारी, जानकी देवी, अनिता देवी, प्रिया कुमारी के साथ सीएलएफ व सभी कैडर मौजूद थे।