बंगाल के पूर्व डीजीपी पहुंचे ताजपुर, लिया क्षेत्र का हाल!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जिले के माँझी प्रखण्ड क्षेत्र के ताजपुर पहुँचे पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी नीरज नयन पाण्डेय। सारण जिला जदयू नेता विजय सिंह के नीजी आवास ताजपुर में बैठक कर थाना प्रभारी अमीत कुमार राम और अन्य लोगों के साथ बंगाल के पूर्व डीजीपी द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं पर गहन चर्चा किया। इस दौरान उन्होंने अपने पैतृक गांव शीतलपुर की भी जानकारी प्राप्त किया।
इस दौरान पैक्स अध्यक्ष संत सिंह ने कहा कि पूर्व डीजीपी साहब वर्ष में एक बार आकर क्षेत्र के विषय में जानकारी अवश्य प्राप्त किया करते हैं। कोलकाता से आए उधोग पति धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि इनके कार्यकाल में बंगाल में अपराधियों का खैर नहीं था।
उक्त मौके पर जनार्दन सिंह, सुरेश लाल, उपेन्द्र सिंह, दिवाकर सिंह, बबुआ नंद सिंह इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
वहीं सारण के आरक्षी अधिक्षक के आदेश का पालन करते हुए मांझी थाना प्रभारी अमीत कुमार राम अपने दलबल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में चुस्त दुरुस्त नजर आए।