विधायक की पहल पर बदला गया ट्रांसफार्मर। कृषकों में हर्ष!
सारण (बिहार): जिले के माँझी प्रखंड के गोबरही गाँव का सिंचाई कार्य के लिए प्रयुक्त होने वाला 100 KB का ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके कारण सैकड़ो एकड़ खेत में धान का फसल सुख रहा था। वहीं विधायक श्रीकांत यादव के पहल पर बिजली विभाग के वरिय अधिकारियो से बात कर ट्रांसफार्मर लगवाने का काम किया गया।
इस दौरान विधायक श्रीकांत यादव ने बताया कि ड्रॉसफार्मर जल जाने के कारण सैकडो एकड धान की फसल सुख रहा था। शुक्रवार को ट्रांसफार्मर चालु हो जाने के बाद यहां के किसानो ने राहत की सांस ली। वहीं पर मुखिया प्रत्यासी सरोज यादव ने इसका विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया।