शराब पीने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार।
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र आदमपुर गांव के रहने वाले अवधेश बिन तथा अशोक पटेल के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियो पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।