सिसवन: अलग अलग घटनाओं में 6 घायल!

मारपीट की घटना में दो भाई घायल
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखण्ड के चैनपुर थाना क्षेत्र के कठतल गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो भाई घायल हो गए। घायलो में कठतल निवासी बबन यादव का पुत्र अखिलेश कुमार यादव व आलोक यादव शामिल है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
बाइक के धक्के से बच्ची घायल!
सिसवन थाना क्षेत्र के तिलौता ब्रह्मस्थान के पास बाइक के धक्के से एक बच्ची घायल हो गई। घायल बच्ची चांदपुर गांव के संतोष शर्मा की पुत्री अनुष्का कुमारी है। बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
अलग-अलग मारपीट की घटना में दो घायल
सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में ग्यासपुर गांव के असलम अंसारी का पुत्र अरशद अली व चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी अभय महतो की पत्नी शोभा देवी शामिल है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।