लंबित मामले में फरार 4 अभियुक्त गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): जिले के एम एच नगर थाना पुलिस ने एक लाबित मामले में फरार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हसनपुरा प्रखण्ड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा बाजार से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार की। गिरफ्तार आरोपियों में आलोक कुमार गुप्ता, चंदन कुमार गुप्ता, निर्भय कुमार गुप्ता व सुनील कुमार गुप्ता शामिल हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया की कांड संख्या 56/18 के मामले में सभी अभियुक्त थे। जिन्हें पुलिस ने बीती देर संध्या छापेमारी करते हुए गिरफ्तार किया गया, जहां बुधवार को कागजी प्रक्रिया के बाद सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।