4 साल से फरार चल रहा दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार!
सारण (बिहार): चार साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के प्राथमिक अभियुक्त को सारण पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है कि रिविलगंज थाना कांड संख्या -236/20 दिनांक 10.07.2020, धारा 366(ए)/376 IPC एवं 4/6 पॉक्सो अधिनियम के प्राथमिक अभियुक्त साहुल कुमार, पिता - श्याम बिहारी सिंह, साकिन नूरनगर काही, थाना - जलालपुर, जिला सारण को गिरफ्तार किया गया।इस दौरान छापामारी दल में पु०अ०नि० - सुभाष पासवान थानाध्यक्ष, रिविलगंज थाना, प्र०पु०अ०नि० - राहुल कुमार श्रीवास्तव, प्र०पु०अ ०नि० - मणिकांत, सि०/583 विनीत कुमार, सि०/1124 संटू कुमार, चालक सि/68 दीपक कुमार रिविलगंज थाना एवं थाना के अन्य कर्मी मौजूद थे।