राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीतने वाली बिहार की माही श्वेत राज को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित!
पटना (बिहार): पटना के 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में 77वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीतने वाली बिहार की माही श्वेत राज को 2 लाख रू० का चेक तथा अंगवस्त्र प्रदान कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्मानित किया।
बता दें कि माही श्वेत राज ने कर्नाटक राज्य के मंगलुरू में आयोजित चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर बिहार का नाम रौशन किया है। उनके प्रशिक्षक प्रतीम मजूमदार जी को भी 2 लाख रू० का चेक तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वही बताया जाता है कि राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए ‘बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति नियमावली 2023’ के तहत माही श्वेत राज की बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति की जा रही है।