डकैती कांड में वांछित एवं 3 वर्षों से फरार चल रहा अपराधी गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): जिले के गरखा थानान्तर्गत डकैती कांड में वांछित एवं 3 वर्षों से फरार चल रहे अपराधी अक्षय कुमार राय को किया गया गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है कि सारण जिलान्तर्गत अपराध के मुख्य शीर्ष में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक- 30.08.24 को तड़के करीब 03:00 बजे गरखा थाना पुलिस दल द्वारा गरखा थाना कांड संख्या - 791/21, दिनांक 22.11.21, धारा 395/414/412/401/120 (बी) भा0द0वि0 में वांछित तथा 03 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त अक्षय कुमार राय, पिता- भूटेली राय, सा०- इस्माइलपुर गढ़वाल टोला, थाना-गरखा, जिला- सारण को उनके घर के पलानी से गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान शशि रंजन कुमार, पु०नि०-सह- थानाध्यक्ष गरखा थाना, पु०अ०नि० मंटू कुमार गरखा थाना एवं थाना के अन्य कर्मी मौजूद थे।