पैक्स निवार्चन 2024: बीडीओ ने की विभिन्न पैक्सो में मतदान केंद्र का निरीक्षण!
सिवान (बिहार): पैक्स निवार्चन 2024 के निमित मतदान केंद्र के भौतिक सत्यापन के लिए सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने सिसवन प्रखंड के विभिन्न पैक्सो में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
इस संबंध में बताया जाता है कि 2024 में सिसवन प्रखंड में कुल 9 पैक्सो में चुनाव होने है। स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी कई आवश्यक निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिए। निरीक्षण के दौरान बीसीओ रियाज अहमद भी उपस्थित रहे।