तरैया में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न!
सारण (बिहार): जिले के तरैया प्रखंड के मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरिया में रविवार को तरैया मंडल भाजपा कार्यसमिति की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता तरैया के भाजपा विधायक जनक सिंह ने किया। इस दौरान विधायक श्री सिंह ने मंडल कार्यसमिति के सदस्यों का आभार प्रकट किया तथा बिहार में एनडीए सरकार एवं केंद्र में मोदी के नेतृत्व में किए गए विकासमत कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा कार्यकर्ताओं से एनडीए सरकार द्वारा किए गए जन सहयोगी व कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम लोगों को बताने एवं समझाने की अपील की। वही इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के निर्देश पर अनुशासन सहित सभी कार्यों के निर्वहन में अहम भूमिका निभाने की अपील की गई। मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामाधार सिंह, पूर्व सरपंच उपेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह कुशवाहा, विश्वकर्मा शर्मा, मुन्ना सिंह, समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।