भाजपा के प्रखंड कार्यसमिति की हुई बैठक!
सारण (बिहार): जिले के पानापुर प्रखंड मुख्यालय पानापुर बाजार स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में रविवार को प्रखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सह तरैया विधायक जनक सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव होते है इसलिए हम लोग व्यक्ति विशेष का नही बल्कि पार्टी के लिए समर्पित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आपसभी भाजपा की नीतियों को घर घर तक पहुँचाते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगो को पार्टी से जोड़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने किया। कायर्क्रम में शारदा प्रसाद सोनी,रामज्ञास चौरसिया, निरंजन सिंह,सुरेंद्र सिंह, जलेश्वर मांझी, महेश सिंह, वेदप्रकाश तिवारी, प्रहलाद सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।