सिवान जिले के खबरें!
///जगत दर्शन न्यूज
सिसवन बाइक से गिरकर युवक हुआ घायल!
सिसवन (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक भागर गांव निवासी अब्दुल समीम का पुत्र मेहंदी हसन है। घायल अवस्था में उसे सिसवन के रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।
सांप काटने से युवती हुई आचेत अचेत।
सिसवन (सिवान): सिसवन सिसवन थाना क्षेत्र के मोरवन गांव में सांप काटने से एक युवती अचेत हो गई। युवती स्थानीय निवासी राजकुमार पंडित की पुत्री खुशबू कुमारी है। उसका इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरही में एक समाजसेवी सह शिक्षाविद द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया। यह सामग्री का वितरण शिक्षाविद ज्योतिषाचार्य अमित पांडेय के द्वारा उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी, कलम का वितरण किया।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 53 गर्भवती महिलाओं का हुआ जांच। हसनपुरा प्रखंड के गुरुजवा जलालपुर स्थित हसनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 53 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच हुई। यह जांच डॉ. अभय कुमार के नेतृत्व में हुआ।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा के अरंडा में शुक्रवार को श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठात्मक को ले गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े, घोड़े के साथ भव्य अन्नादिवासी व शोभायात्रा निकाली गयी। जहां भक्तिमय माहौल में यह शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से निकल कर अरंडा ब्रह्म स्थान के रास्ते, प्रखंड मुख्यालय होते हुए, सीवान सिसवन मुख्य पथ के रास्ते, हसनपुरा बड़ी बाजार होते हुए महायज्ञ स्थल पहुंचा।