वंशावली कोर्ट अथवा सरपंच से बनवाया जा सकता है।
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जिले के माँझी प्रखंड के जैतपुर पंचायत भवन पर मुखिया देव सुन्दरी देवी के प्रतिनिधि दूधनाथ राम की अध्यक्षता में भू सर्वेक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान जिला से आए पदाधिकारी दीनेश कुमार ने भी भू सर्वेक्षण के विषय में पूर्ण जानकारी दिया। वहीं प्रखंड से आए पदाधिकारी सुशांत कुमार ने वंशावली के विषय में पूर्ण जानकारी दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वंशावली को कोर्ट/सरपंच से भी बनवाया जा सकता है अथवा स्व प्रमाणित वंशावली जमा कर सकते हैं। हवाई सर्वश्क्षण में जमीन का मैपिंग कर लिया गया है। आम सभा के पन्द्रह दिनों के अंदर सारा पेपर प्रखंड मुख्यालय में जमा कर प्राप्ति रसीद प्राप्त कर सकते हैं। उक्र मौके पर पूर्व मुखिया जय प्रकाश सिंह, संतोष सिंह, अरुण सिंह के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।