मारपीट को शांत कराने गई पुलिस पर हमला, 8 लोग गिरफ्तार!
सारण (बिहार): जिले के माँझी थानान्तर्गत ग्राम माँझी गोढा में पुलिस पर हमला करने वाले आठ अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को मोबाइल सं० 6204130464 से एक व्यक्ति मांझी थाना के ERV-16 वाहन के पदाधिकारी स०अ०नि० किरण कुमारी को फोन कर सूचित किया गया कि माँझी थाना अंतर्गत ग्राम मांझी गोढा पर धीरज कुमार गुप्ता के पत्नी प्रगति कुमारी गुप्ता को उसके सास, देवर एवं भसुर मिलकर मारपीट कर रहे हैं। उक्त सूचना पर ERV-16 के पुलिस पदाधिकारी मांझी गोढा पर पहुंचे तो देखे कि प्रगति कुमारी गुप्ता के देवर नीरज कुमार एवं भसुर विवेक कुमार मिलकर मारपीट कर जख्मी कर दिये हैं। पुलिस पदाधिकारी पीड़िता, उसके देवर एवं भसुर को मांझी गोढा पर से थाना लाने लगी तो गाँव के राजन यादव अपने समर्थको के साथ आकर हो हल्ला करते हुए पुलिस बल पर हमला कर नीरज कुमार को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिये और पुलिस बल पर पथराव करने लगे। पथराव में पुलिस बल जख्मी हो गये एवं पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गयी। किसी प्रकार पुलिस बल पीड़िता एवं उसके भसुर को थाना लेकर आये पुनः राजन यादव अपने सहयोगियो के साथ थाना पर भी आकर पथराव करने लगे तथा पुलिस बल के साथ धक्का मुक्की कर विवेक कुमार को छुड़ा लिये। इस संबंध में मांझी थाना कांड सं० 275/24 दर्ज कर कुल -23 नामजद एवं 50 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। साथ ही प्रगति कुमारी गुप्ता के आवेदन पर तीन नामजद के विरुद्ध मांझी थाना कांड सं० 274/24 दर्ज किया गया है। कानून को हाथ में लेने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त :
1. परवेज आलम पे० शमशाद आलम ग्रा० मांझी तकिया पर
2. जीतेन्द्र कुमार पे० श्री भगवान यादव ग्रा० मांझी गोढा पर
3. पंकज कुमार ठाकुर पे० मिंटू ठाकुर ग्रा० कंचनपुर
4. सिद्धू यादव पे० हरेन्द्र यादव ग्रा० मांझी गोढा पर
5. सिकंदर अली उर्फ़ कौशल अली पे० मो० सुकियान ग्रा० मांझी तकिया पर
6. राजा ठाकुर पे० अशोक ठाकुर ग्रा० मांझी गोढा पर
7. सूरज कुमार साह पे० बिहारी साह ग्रा० मांझी चौबा स्थान
8. राजन यादव पे० हरेन्द्र यादव ग्रा० मांझी गोढा पर