शराब मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार!
सिवान की अन्य खबरें!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखंड में शराब माफियाओं और शराबियों पर लगातार कार्रवाई होते रही है। इसी क्रम में बुधवार को प्रखण्ड क्षेत्र के ग्यासपुर मठिया गांव से शराब मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सिसवन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान गयासपुर मठिया गांव निवासी धर्म साहनी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा उस पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
सिवान जिले के अन्य खबरें:
सिसवन (सिवान): सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी बैजनाथ राम की पत्नी पार्वती देवी है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
बाइक से गिरकर युवक घायल!
सिसवन (सिवान): सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन मांझी मुख्य मार्ग पर माधोपुर गांव के पास बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक साईपुर गांव निवासी किशोर सिंह का पुत्र मनोरंजन कुमार सिंह है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
निकला तिरंगा यात्रा!
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड में निकला तिरंगा यात्रा। बताते चले कि रघुनाथपुर प्रखंड के रघुनाथपुर में तिरंगा यात्रा निकाला गया। यह तिरंगा यात्रा राजपुर मोड़ से शुरू हुआ जिसमें सैकड़ो की संख्या में देशभक्तों ने भाग लिया।
सिसवन सांप काटने से एक व्यक्ति अचेत!
सिसवन (सिवान): सिसवन थाना क्षेत्र के जई छपरा गांव में सांप काटने से एक व्यक्ति अचेत हो गए। अचेत व्यक्ति जई छपरा निवासी रामाशंकर प्रसाद है।उसका इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।