छपरा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर!
सारण (बिहार): सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर हमेशा विवाद उत्पन्न होता रहा है। वहीं सारण जिला प्रशासन इसे गंभीर मानते हुए हमेशा से शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का प्रयास करती रही है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अतिक्रमण मुक्ति अभियान के तहत गुरुवार को सांढा ढाला आरओबी के नीचे बुलडोजर चल गया। इस दौरान दर्जनों दुकानों को भी हटाया गया। इस
अतिक्रमण से बताया जाता है कि आवागमन बाधित होता रहता था। वहीं जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इसी बीच छपरा के सदर अंचलाधिकारी के पर्यवेक्षण में सांढा ढाला आरओबी के नीचे से अतिक्रमण हटाया गया।