महिला चिकित्सक की हत्या के विरोध में अस्पतालों में ओपीडी रहा बंद!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: वेस्ट बंगाल के आरजीकर हॉस्पिटल में पीजी 2nd ईयर की छात्रा के मौत के बाद देश में बवाल मचा हुआ है। कैसे हॉस्पिटल के लिए पुलिस वेलफेयर का काम करने वाले ने लेडी डॉक्टर के साथ दरिंदगी की। हॉस्पिटल के मेन गेट की सीसीटीवी और डेड बॉडी के पास पड़े आरोपी संजय रॉय का ब्लूटूथ सामने नहीं आता तो उसका बच निकलना तय था। घटना की हर कड़ी खुल चुकी है। आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, हॉस्पिटल के प्रिंसिपल का ताबदला हो चुका है और केस हाईकोर्ट पहुंच चुका है। पर उस काली रात की टाइम लाइन और पुलिस वेलफेयर के मेंबर की काली करतूत के बारे में।
इसको लेकर बुधवार को बिहार में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहा। इसका कारण यह बताया जा रहा है के बंगाल में एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई है। इसको लेकर देश भर में विरोध जताया जा रहा है।
वहीं सारण जिले के माँझी प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी को बंद रखा गया था। इस संबंध में माँझी के चिकित्सा प्रभारी डाक्टर रोहित कुमार ने बताया कि कोलकाता में महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने को लेकर बिहार में ओपीडी सेवा बंद रखा गया। इसे संज्ञान में लेकर भारत सरकार द्वारा चिकित्सकों के सुरक्षा हेतु सख्त कानून बनाना चाहिए। डाक्टरों को सुरक्षा मुहैया कराया जाना चाहिए। चिकित्सक रात दिन मरीजों का सेवा में लगे रहते है। इस स्थिति में चिकित्सक के साथ ऐसा कृत्य काफी निंदनीय है। वहीं उन्होंने हत्यारे को फांसी देने की बात भी कही।
देखिए पूरी रिपोर्ट: