शराब पीने और मारपीट के मामले में महीनो से फरार दो आरोपी गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के घुरघाट गांव से शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को सिसवन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान घुरघाट गाँव निवासी अवधेश राम के रूप में हुई है।
वहीं सिसवन थाना पुलिस ने ही गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में महीनो से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गंगपुर सिसवन गांव निवासी ध्रुव प्रसाद के रूप में हुई है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिह ने जानकारी दी।
सांप काटने से महिला हुई अचेत
सिसवन (सिवान): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में साप काटने से एक महिला अचेत हो गई। महिला रामगढ़ निवासी स्वर्गीय रामपति भगत की पत्नी सोनमती देवी है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।
हसनपुरा प्रखंड के अरंडा बुधवार को श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।