शराब पीने के आरोप में चार गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलिया कोठी गाँव निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।
वहीं सिसवन थाना पुलिस के शराब पीने के आरोप में तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिसवन थाना क्षेत्र के अलग अलग जगह से शराब पीने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बघौना गाँव निवासी सुबोध पाण्डेय, ग्यासपुर मठिया गाव निवासी राजेन्द्र महतो तथा हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना क्षेत्र के तेलकठु गांव निवासी प्रदीप यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिह ने जानकारी दी।