हर घर तिरंगा अभियान में निकाली गई तिरंगा यात्रा!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए रविवार को माँझी प्रखंड के घोरहट में विशेष तिरंगा यात्रा निकाली गई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष प्यारे अंगद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने जोश के साथ भाग लिया।
इस मौके पर प्यारे अंगद ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर-घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मोटरसाइकिल से हाथ में तिरंगा लिये माँझी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने घोरहट के बजरंगबली मंदिर से यात्रा की शुरूआत कर विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर घोरहट में ही कार्यक्रम का समापन किया।
तिरंगा यात्रा में रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय, वंदेमातरम के जयघोष के साथ गुंजायमान कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि हम सभी देशप्रेमी अपने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा जरूर लगाये परिवार के छोटे सदस्यों से झंडोत्तोलन कराना भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। इस मौके पर राहुल सिंह चिकी, अभिषेक राम, किशन कुमार, त्रिशूल सिंह, मितल सिंह, अंकित सिंह, निशांत सिंह, लालू महतो, जितेंद्र रावत, राजू रावत, मंटू महतो, अनिल कुमार, भोला, जीवित कुमार, सत्यदेव प्रसाद सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।