मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया निरीक्षण!
///जगत दर्शन न्यूज
राजगीर (बिहार): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजगीर खेल परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इंडोर और आउटडोर स्टेडियम के विभिन्न भागों का जायजा लिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्पोर्ट्स एकेडमी सह निर्माणाधीन स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बचे हुये निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिय।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस खेल अकादमी में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्यों को पूरा करें। यह अकादमी देश के लिए अनोखी और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। यहां कई खेलों के ट्रेनिंग सेंटर के अलावे विश्वस्तरीय खेल पुस्तकालय भी होगा। इन प्रयासों से राज्य में खेल का वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी। साथ ही प्रतिभावान युवकों को अवसर भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर ऐतिहासिक स्थल है। यहां सभी प्रकार की सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। राजगीर अब पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। भवन निर्माण सचिव डॉ कुमार रवि ने अकादमी के निर्माण आदि की जानकारी सीएम को दी।