किशोर के हत्या मामले में 6 अभियुक्त गिरफ्तार!
सारण (बिहार): जिले के भेल्दी थानान्तर्गत हुई हत्या की घटना में 6 अभियुक्तों को सारण पुलिस ने किया गिरफ्तार!
इस संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को भेल्दी थाना को ग्राम चॉदपुरा में एक युवक का शव पेड़ से लटके होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर भेल्दी थाना द्वारा सत्यापन के कम में ज्ञात हुआ कि मृतक सोनु शर्मा, उम्र-17 वर्ष, पिता-त्रिलोकी शर्मा, सा०-डीह पीर, थाना मकेर, जिला-सारण जो वर्तमान में भेल्दी थानान्तर्गत ग्राम चॉदपुरा स्थित अपने नौनिहाल में आया हुआ था, का शव उसके नौनिहाल से 100-150 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। इस संबंध में भेल्दी थाना कांड संख्या-264/24, दिनांक-16.08. 2024, धारा-103 (1)/3 (5) बि०एन०एस० अधि० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान एवं अग्रतर कार्रवाई के कम में घटना में संलिप्त अभियुक्त 1. पारस महतो, पिता स्व० मुनीलाल महतो, 2 जितेन्द्र महतो, पिता स्व० पशुपत महतो, 3. दीपु कुमार, पिता पशुराम महतो, 4. पशुराम महतो, पिता स्व० मुनीलाल महतो, 5. सुरीता देवी, पति जितेन्द्र महतो, 6. काजल कुमारी, पिता जितेन्द्र महतो, सभी सा० चॉदपुरा, थाना भेल्दी, जिला-सारण को गिरफ्तार किया गया है।