दाहा नदी में नहाने के दौरान युवक डूबा! शव का सुराग नहीं!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित दाहा नदी मे शनिवार को नहाने के दौरान एक युवक डूब कर लापता हो गया। इसे देख आसपास लोगों ने उसे डूबता देखा तो बचाव के लिए दौड़े, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
इसकी सूचना मिलते ही सिसवन पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा ग्रामीण गोताखोरों के माध्यम से उसकी तलाश शुरू कर दिया। लापता युवक की पहचान चैनपुर निवासी मुन्ना साह के रूप मे हुइ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार को युवक चैनपुर के पासी टोला घाट पर नहाने के लिए आया था। वह अपना चप्पल घाट पर रख कर तैराकी करने के लिए नदी में कूद गया। बताया जाता है कि कुछ देर तैरने के बाद युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह डूबने लगा। डूबते हुए मदद के लिए आवाज भी लगाया था। वहीं लोगों के अथक प्रयास के बावजूद भी समाचार लिखे जाने तक उसके शव को प्राप्त नहीं किया जा सका था।