शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर निवासी फिरोज अली के रूप में हुई है। पुलिस ने उस पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उसे सिवान न्याल भेज दिया। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष श्रवण पाल ने जानकारी दी।