सारण: चोरी के बाइक और हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार!
सारण (बिहार): जिले के एकमा थाना अंतर्गत लूट की गयी मोटरसाइकिल के साथ दो अपराधियों को अवैध हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनांक 18 जुलाई को एकमा थाना अंतर्गत तीन अज्ञात अपराधियो के द्वारा वादी मंसूर आलम, पे०- अब्दुल गफार, सा० पच्चुआ, थाना एकमा, जिला- सारण से पिस्टल का भय दिखाकर अपाची मोटरसाईकिल न०- बी. आर-04ए.टी.7730 को लूटने की घटना करित की गयी थी। इस संबंध में वादी के लिखीत आवेदन के आधार पर एकमा थाना कांड सं0-269/24, दिनांक 18.07.24, धारा-309(4)) बी.एन.एस. दर्ज किया गया था। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय सारण के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, एकमा के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक: 29.07.2024 को तकनिकी सेवा के आधार पर ग्राम- हुसेपुर गेट के पास से उक्त कांड में लूट की गयी मोटरसाईकिल के साथ दो युवकों गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान गोलू तिवारी, उम्र- 21 वर्ष, पे० स्व० घनन तिवारी, सा० फुचटीकला, सा०- एकमा, जिला- सारण और अभिषेक कुमार पाण्डेय, उम्र-20 वर्ष, पे० स्व० परमात्मा पाण्डेय, सा०- पिपरा कला, थाना महराजगंज, जिला सिवान के रूप में की गई है। वहीं गिरफ्तार दोनो युवकों से पूछ-ताछ के क्रम में इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गयी एवं इनके निशानदेही पर गोलू तिवारी के घर पर छापामारी एक पिस्टल, दो गोली एवं दो मैगजीन बरामद किया गया। वही बताया जाता है कि एकमा थाना में इनका पूर्व से भी अपराधिक इतिहास रहा है। उक्त छापामारी अभियान में पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष उदय कुमार, एकमा थाना, पु०अ०नि० संजीव कुमार, परि०पु०अ०नि० कुणाल कुमार, परि० पु०अ०नि० शिवानी शरण सेठ, परि०पु०अ०नि० बालमुकुन्द कुमार, स०अ०नि० अमित कुमार और स०अ०नि० प्रभाकर कुमार मौजूद रहे।