एसपी ने किया रिविलगंज थाना एवं दियारा क्षेत्र का निरीक्षण।
सारण (बिहार): पुलिस अधीक्षक महोदय, सारण द्वारा आज सोमवार को रिविलगंज थाना एवं दियारा क्षेत्र का किया गया निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।
इस क्रम में उन्होंने रेवीलगंज थाना में संधारित विभिन्न पंजियो/ रिकॉर्ड, हाजत, आगंतुक कक्ष व महिला कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही FIR कांडो का विवरणी/थाना दैनिकी या अन्य प्रविष्टियाँ CCTNS सर्वर पर ससमय समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
रिविलगंज थाना के बाद पुलिस अधीक्षक ने सिताब दियारा क्षेत्र का भ्रमण किया एवं दियारा क्षेत्र से संबंधित अपराधिक गतिविधियों जैसे- मादक पदार्थों की तस्करी, अपराधियों की शरणस्थली एवं संवेदनशील जगहों पर निगरानी हेतु स्थापित सिताब दियारा कैंप में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों/कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रही।