अब नही रही सहुली पंचायत की मुखिया इंद्रा देवी! क्षेत्र में शोक!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के हसनपुरा प्रखंड के सहुली पंचायत के स्व. विजय पांडे की पत्नी व पंचायत की मुखिया इंद्रा देवी का शनिवार को हार्ड अटैक से निधन हो गया। वे करीब 52 वर्ष की थी। इधर मुखिया की निधन की खबर मिलते ही परिजन दहाड़ मार कर विलाप करने लगे। वहीं पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि दो तीन माह से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था, जहां परिजन गाजियाबाद स्थित निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती किया था। तभी शनिवार की अहले सुबह करीब 5 बजे हार्ड अटैक से निधन हो गया।