राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा गुरु पूर्णिमा पर गुरु गोष्ठी का हुआ आयोजन!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के माँझी प्रखंड इकाई ने रविवार को मांझी प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर में स्थित ठाकुरबाड़ी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु गोष्ठी का किया आयोजन! इस अवसर पर संघ के प्रखंड प्रमुख अमिताभ ओझा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संघ हमेशा से समाज में अच्छे कार्य करती आई है। इसका परिणाम है कि पक्ष हो या विपक्ष सभी आरएसएस के नाम से परिचित है। वहीं यह भारत पर्वों का देश कहा जाता है। यह संघ मुख्य 6 पर्वों को मनाती है। इसमें से एक यह गुरु पूर्णिमा प्रमुख है।
इसी क्रम में जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख संतोष कुमार सुमन ने कहा कि यह संघ अंतराष्ट्रीय स्तर पर जन कल्याण का कार्य करती है। वहीं यह जीव कल्याण और मानव कल्याण को ध्यान में रख कर हम सभी को अनुशासन में रखती है। आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गुरु शिष्य की परम्परा को बनाए रखना है।
उक्त कार्यक्रम में खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख कैलाश महतो, प्रिंस कुमार, माँझी प्रखण्ड के पूर्व उपप्रमुख रामा किशुन सिंह, भाजपा नेता प्रो जनार्दन सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ सीडी सिंह, अधिवक्ता अजय सिंह, आचार्य पं. धनंजय दुबे, धर्मेंद्र कुमार, मुन्ना दुबे आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।