24 वारंटी सहित कुल 50 अभियुक्त गिरफ्तार! चार थानाध्यक्ष एक-एक सुसेवांक से पुरस्कृत!
जिलान्तर्गत वारंट-221, कुर्की-19. सम्मन-123, इस्तेहार-34 का निष्पादन कर 24 वारंटी सहित कुल 50 अभियुक्तो को गिरफ्तार!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण पुलिस द्वारा लंबित वारंट/कुर्की के निष्पादन हेतु चलाए गये विशेष अभियान में जिलान्तर्गत वारंट-221, कुर्की-19. सम्मन-123, इस्तेहार-34 का निष्पादन कर 24 वारंटी सहित कुल 50 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में लंबित वारंट/कुर्की के निष्पादन, असमाजिक तत्वों/अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन/बिक्री/ भंडारण/निर्माण/परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्टी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार को विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 50 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें वारंट में-24, हत्या के प्रयास में-04, जुआ अधि० में-04. मद्यनिषेध में-13, खनन में-03, आर्म्स अधि० में-01, अन्य कांड के 01 अभियुक्त शामिल है। इस अभियान में लंबित वारंट-221, कुर्की-19, सम्मन-123, इस्तेहार-34 का निष्पादन किया गया। सर्वाधिक निष्पादन करने वाले चार थानों को पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पुरस्कृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में सारण जिलांतर्गत लंबित वारंट / कुर्की के निष्पादन हेतु चलाए गये विशेष अभियान में दिये गये लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन करने वाले चार थाना के थानाध्यक्ष एक-एक सुसेवांक से पुरस्कृत किए गए है।
इसमें रिविलगंज के थानाध्यक्ष पुअनि सुभाष पासवान, भेल्दी थानाध्यक्ष पुअनि संदीप कुमार, माँझी थानाध्यक्ष पुअनि अमित कुमार राम और जलालपुर थानाध्यक्ष पुअनि राहुल कुमार सम्मिलित है जिन्हे एक-एक सुसेवांक से पुरस्कृत किया गया है।