गोपालगंज: अपराधियों ने पुर्व मुखिया के भाई को मारी गोली!
गोपालगंज (बिहार): गोपालगंज में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पुर्व मुखिया के भाई को मारी गोली। घटना जिले के थावे थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि थावे थाना क्षेत्र के धतिंगना पंचायत के पुर्व मुखिया के भाई अजय सिंह घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी अचानक कुछ अज्ञात अपराधी बाइक पर सवार होकर आए और उन पर गोली चलाना शुरू कर दिया। जिससे वे वहीं पर गिर पड़े। वही आसपास के लोग जब तक पहुंचते तब तक अपराधियों ने घटना को अंजाम दे कर भाग निकले। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। वहीं आनन फानन में परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल गोपालगंज में इलाज के भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सदर एसडीपीओ प्रांजल पहुंचे। वहीं घटना स्थल का मुआयना कर जांच पड़ताल में जुट गए है।