ताजपुर में पेश हुआ हिंदू- मुस्लिम की एकता का मिसाल! सभी ने मिलकर दिखाया मुहर्रम पर करतब!
/// जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): जिले के माँझी प्रखंड अंतर्गत ताजपुर, चेफुल, घोरहट सहित दर्जनों गांव में आपसी सद्भाव और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम का पर्व संपन्न हुआ। इस दौरान ताजपुर में हिंदू- मुस्लिम एकता का मिसाल पेश हुआ। जहां मुस्लिम समुदाय के साथ हिंदू समुदाय के लोगों ने भी लाठी का करतब दिखा लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसे देख लोगों ने भरपूर प्रसंसा की है। इस दौरान युवाओं ने भी बेहतरीन करतब दिखाया। मोर्हरम जुलूस के दौरान अन्य टोली के युवाओं ने भी लाठी- डंडे व पारंपरिक हथियार से करतब दिखा कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। वहीं युवा वर्ग उनका हौसला बढ़ाते रहे। इस दौरान सभी क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किए गए थे।