जमीनी विवाद में हुई मारपीट, 9 लोग घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव में शनिवार को आपसी जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में 9 लोग घायल हो गए। घायलों में भागर निवासी लालजी यादव का पुत्र राम एकबाल यादव, सुखराम यादव व सत्येंद्र यादव, सुखराम यादव का पुत्र अमित कुमार यादव, रामाशीष यादव का पुत्र भजूराम यादव, भोजूराम यादव का पुत्र मुकेश कुमार यादव, शैलेंद्र यादव व शैलेश यादव के आलावा उपेंद्र यादव की पुत्री रिंकी कुमारी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।