जमीनी विवाद में जमकर मारपीट, 6 हिरासत में! पहुंचे आलाधिकारी!
सारण (बिहार): सारण में एक जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमे 6 लोगों को सारण पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना बारे में बताया जाता है कि जिले के इसुआपुर थानान्तर्गत ग्राम टेढ़ा मे अवस्थित मंदिर के पास खाली पड़ी सरकारी जमीन मे एक पक्ष के लोगों द्वारा अवैध रूप से स्थाई निर्माण का कार्य कराया जा रहा था, जिसका विरोध दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा किया जा रहा था। इसी बीच प्रथम पक्ष के लोगों द्वारा कुछ बाहरी लोगों को बुलाया गया और निर्माण का कार्य जारी रखने की जिद्द पर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा प्रथम पक्ष के एक व्यक्ति के साथ मारपीट किया गया। यह विवाद बढ़कर दोनों पक्षों के तरफ से मारपीट व रोड़ेबाजी की घटना मे तब्दील हो गई।
वहीं सूचना मिलने पर घटनास्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थाना अध्यक्ष आदि पहुंच गए। उनके द्वारा बताया जा रहा है कि स्थिति सामान्य है। दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। इस घटना मे अबतक दोनों पक्षों से 06 लोगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस इस पुरे मामले की छानबीन गहराई से कर रही है। साथ ही इस मामले को लेकर हिंसा, उन्माद या अफवाह फैलाने वाले पर भी नज़र बनाए हुए है और इसके दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।