आपसी विवाद में मारपीट, 3 घायल!
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में पिता पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलो में रामगढ़ निवासी विट्ठल विजय कुमार महतो, विजय कुमार महतो का पुत्र अभिषेक कुमार महतो व रामगढ़ निवासी सत्यदेव यादव का पुत्र चंदन कुमार शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
वहीं हसनपुरा प्रखण्ड के अरण्डा गांव में हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना क्षेत्र केअरण्डा गांव निवासी वरूण मिश्रा के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई।