डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजली सभा का हुआ आयोजन!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जिले के माँझी में स्थित रामघाट पर राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पर्याय, प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा माँझी मध्य मंडल के तत्वावधान में एक श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माँझी मध्य मंडल के अध्यक्ष बब्लू शर्मा ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने सर्व प्रथम उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर मालार्पण किया। तत्पश्चात समाज मे उनके योगदान पर चर्चा किया गया।
उक्त मौके पर सारण जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा शर्मा, भाजपा नेता शिवाजी सिंह, माँझी मध्य मंडल महामंत्री निशांत राज सिंह, भरत मांझी, किसान मोर्चा अध्यक्ष निर्मल पांडेय, विहिप अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, नीलू शर्मा, स्वामी नाथ, कमल शर्मा, नागेंद्र ठाकुर, मितल सिंह, सचिन ओझा, आईटी सेल प्रभारी अंकित सिंह राणा, परवेज अंसारी के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहें।