बिहार के छात्र ने 'फोन पे' को किया हैक, युवक अब हॉल ऑफ फेम में शामिल!
फोन पे युवक को करेगा सम्मानित!

///जगत दर्शन न्यूज
भागलपुर (बिहार): बिहार अपने आप में मिशाल कायम करता रहा है। वहीं इस बार बिहार का नाम फिर से सुर्खियों में आ गया जब भागलपुर के युवक ने UPI PAYMENT एप 'फोन पे' में गलती ढूंढ कर उसे रिपोर्ट कर दिया। दरअसल इस युवक ने पेमेंट एप्प फ़ोन पे को हैक कर लिया तथा बिना OTP के ही लॉग इन कर लिया। तत्पश्चात फ़ोन पे ने युवक को धन्यवाद करते हुए हॉल ऑफ फेम की सूची में शामिल किया। वहीं जानकारी के अनुसार इसी युवक ने एक साल पहले गूगल में भी बग निकाला था। वहीं इस युवक मयंक को फ़ोन पे अब सम्मानित करेगा।
इसके संबंध में खुद मयंक ने बताया कि वह फ़ोन पे चला रहे थे, तभी उसने उसमे बग ढूंढ निकाली बगैर ओटीपी के लॉग इन कर दिया और कम्पनी को रिपोर्ट किया। इससे इस समस्या का समाधान होगा ताकि दूसरा कोई इसका गलत तरीके से उपयोग नहीं कर सके।
बता दें कि मयंक ने पिछले साल गूगल में भी बग ढूंढ निकाला था। इसमे उन्होंने स्क्रिप्ट तैयार की थी, जिसकी मदद से किसी को मेल भेजा जा सकता था। इसकी जानकारी उसने गूगल को दी थी। गूगल ने मयंक की सराहना करते हुए उसे आईफोन, लैपटॉप व कई सामान गिफ्ट किया थे। इतना ही नहीं मयंक ने नासा के साइट को परखकर पता कर लिया था कि नासा में काम करने वाले लोगों की डाटा की लीक किया जा सकता है। इसकी सूचना उसने नासा को दी थी। मयंक कलिंगा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते है और एथिकल हैकिंग की दुनिया में नाम कमा रहे हैं।