सिसवन ताजपुर मुख्य सड़क पर बाइक सवार महिला गिर कर हुई घायल!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन ताजपुर मुख्य सड़क पर तेज धूप के चलते बाइक पर सवार महिला गिरी हुई घायल। बताते चले कि सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन ताजपुर मुख्य सड़क पर चटया ब्रह्मबाबा के समीप तेज धूप के चलते बाइक पर सवार एक महिला गिर गई। जिससे वह घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे निजी डॉक्टर के अस्पताल में दिखाया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई। घायल महिला की पहचान छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के रहने वाले चंपा देवी के रूप में हुआ है।