वांछित बाइक चोर गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाने की पुलिस ने चैनपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 216/24 बाइक चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिवान जिले के एम एच नगर थाना क्षेत्र के इजरा गांव के रहने वाले बलिंदर यादव (पिता जय राम यादव) के रूप में हुई है। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई। वही बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी को पुलिस द्वारा सिवान जेल भेज दिया गया।