विपरीत मौसम के बावजूद निरंकारी संत समागम में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जिले के माँझी प्रखण्ड के कोहड़ा बाजार पेट्रोल पंप के समीप निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें विपरीत मौसम के बावजूद सारण के अलावा विभिन्न जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस समागम की अध्यक्षता करते हुए महात्मा मनोज कुमार जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भौतिकता के दौर में इंसान इतना खो गया है कि अपने परमात्मा को हीं भूल बैठा है। इस गफलत की नींद से जगाने के लिए गुरु, संत, महात्माओं, पीर, पैगम्बरों ने समय-समय पर जगाने का काम किया है। इंसान सद्गुरु के शरण में जाकर हीं ईश्वर से साक्षात्कार कर सकता है। भगवत ज्ञान की प्राप्ति करके हीं इंसान के अंदर इंसानियत का जन्म हो सकता है। जब जीवन की सच्चाई का भान होता है तो मानव जाति, धर्म, मजहब से ऊपर उठकर महा मानव बन जाता है। निरंकारी संत समागम का उद्देश्य मानवता, प्रेम व सेवा आदि की भावना जागृत करना है ताकि मानव समाज व जगत का कल्याण हो सके। निरंकारी संत समागम में सारण के अलावें मोतिहारी, बक्सर, बिहटा के अलावें उत्तर प्रदेश के बलिया, गोंडा, गोरखपुर आदि क्षेत्र से भी बड़ी संख्या पुरुष व महिला श्रद्धालु शामिल हुए।