पीके यूथ क्लब एकमा के प्रखंड संयोजक पद पर प्रकाश प्रसाद विजयी!
सारण (बिहार) संवाददाता मनीष कुमार: जन सुराज के एकमा प्रखंड में प्रखंड संयोजक निष्क्रिय हो जाने के कारण रविवार को मतदान कराया गया। इस दौरान प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों ने मतदान किया। वहीं मतगणना के पश्चात एकमा प्रखण्ड संयोजक के रूप में प्रकाश प्रसाद विजयी घोषित हुए।
इस मौके पर जन सुराज मुख्यालय समिति सदस्य मनीष कुमार, जन सुराज अभियान जिला संजोयक अभिषेक तिवारी, जिला समिति सदस्य आर्यन तिवारी, प्रखंड संयोजक रमेश गिरी, प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, प्रखंड युवा अध्यक्ष राकेश सिंह, राजेश गिरी, बिघन ओझा, करण राम एवं क्लब के अन्य पदाधिकारी और जन सुराज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।