पहले खाना खाया, फिर ठंडा पिया अब इत्मीनान से नगद रुपए, गहने और कीमती सामान किया गायब!
चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना! 13 लाख रुपए की संपत्ति किया इत्मीनान से गायब!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: बंद पड़े एक घर को चोरों ने बनाया निशाना, 13 लाख रुपए के आभूषण, नगद और कीमती सामान लेकर चंपत हुए चोर!
घटना कटिहार के इंद्रपुरी मोहल्ले की बताई जाती है जहां इंद्रपुरी निवासी दिलीप झा शनिवार को अपने पूरे परिवार के साथ बाबा धाम महादेव की पूजा करने के लिए चले गए हुए थे। सोमवार की दोपहर जब वह घर लौटे तो घर के अंदर सभी सामान बिखड़ा पड़ा हुआ था, जिसे देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। जब घर का मुयाना किया गया तो गोदरेज और बक्से में रखे सोने चांदी के आभूषण, नगद रुपए और कीमती कपड़े गायब थे। घर के मालिक के द्वारा इसकी जानकारी सहायक थाना पुलिस को दी गई। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया और चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में पुलिस जुट गई।
वहीं घर के सदस्य सुजीत कुमार झा ने बताया कि चोरों ने बड़े आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने पहले किचन रूम का लॉक तोड़कर उसके अंदर रखें खाने-पीने के समान को खाया। इसके पश्चात फ्रिज में पानी को ठंडा कर पिया और तब जाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना के बाद घर की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। उनकी माने तो एक-एक पैसे बचाकर उन्होंने सोने चांदी का आभूषण खरीदा था, जिसे एक झटके में चोरों ने चुरा लिया। वही इस घटना के बाद मोहल्ले वासियों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश है। उनकी माने तो पुलिस कभी इस मोहल्ले में गस्ती करने नहीं पहुंचती, जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद है और चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है।